फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 22-28 Jan 2024 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (22-28 Jan) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 21 Jan 2024 11:50 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 21 Jan 2024 11:50 AM IST
सार

मेष राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और उनके द्वारा किये गये प्रयास परिश्रम की अपेक्षा से अधिक फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 22-28 Jan 2024 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के इस सप्ताह सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे और उनके द्वारा किये गये प्रयास परिश्रम की अपेक्षा से अधिक फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आप के कार्यों की प्रसंशा होगी और आपको किसी कार्य विशेष के लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस सप्ताह मन मुताबिक रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। करियर के साथ कारोबार के लिए भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। इस पूरे सप्ताह धन की आवक बनी रहेगी और आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ता हुआ नजर आएगा। व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राएं शुभ और मनचाहा लाभ दिलाने वाली होगी। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी। इस दौरान भूमि-भवन अथवा वाहन आदि की प्राप्ति संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सह सप्ताह शुभ है। परिवार में एकता बनी रहेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग और माता-पिता का आशीर्वाद मिलता रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताएंगे। आपका साथी आपका हर कदम पर आपके साथ बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए उत्तम है। 

उपायः प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed