फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 21 to 27 october 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi

Aries Weekly Horoscope ( 21 to 27 october): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 21 Oct 2024 10:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 21 Oct 2024 10:09 AM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए कामकाज एवं आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है लेकिन व्यवहारिक दृष्टि से आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता भी बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal  21 to 27 october 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए कामकाज एवं आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है लेकिन व्यवहारिक दृष्टि से आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता भी बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको पूर्व में किये गये निवेश से बड़ा धन लाभ मिल सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस दौरान बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने से आपके भीतर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा।


सप्ताह के मध्य में आप अपनी स्थितियों में बड़ा बदलाव देखने को पाएंगे। इस दौरान आप अपने काम को विस्तार देते हुए अपने व्यापारिक संबंध को मजबूत देने की दिशा में विशेष ध्यान देंगे। नौकरीपेशा लोगों का भी फोकस इस दौरान कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की ओर रहेगा। इस दौरान आपको सत्ता-सरकार की तरफ से विशेष सहयोग मिल सकता है, लेकिन घरेलू मोर्चे पर आपको निराशा का अनुभव होगा। परिजनों से किसी बात को लेकर मतभेद होने की आशंका बनी रहेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की आशंका रहेगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है। हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक किसी महिला मित्र की मदद से एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे और आपके नीरस जीवन का अंत होगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed