फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik mesh Rashifal 2 to 8 December 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi

Aries Weekly Horoscope ( 2 to 8 December ): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 02:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 01 Dec 2024 02:39 PM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का पहला सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। यदि आपके मन में किसी चीज की असफलता को लेकर नकारात्मकता के विचार पनप रहे थे तो इस सप्ताह के पूर्वार्ध में दूर होते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Saptahik mesh Rashifal 2 to 8 December 2024 Know Aries Weekly Horoscope In hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का पहला सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। यदि आपके मन में किसी चीज की असफलता को लेकर नकारात्मकता के विचार पनप रहे थे तो इस सप्ताह के पूर्वार्ध में दूर होते नजर आएंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजना को फलीभूत करने के लिए आप नये सिरे से कार्य करना प्रारंभ करेंगे और इस संबंध में बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलेगा। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण-रोग और शत्रुओं से मुक्ति मिलती हुई नजर आएगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते इस सप्ताह अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें तथा मंगलवार को बजरंगी को सिंदूर को चोला चढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed