फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 17-23 April weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (17-23 April) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Apr 2023 10:02 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Apr 2023 10:02 AM IST
सार

इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि उन्हें लोगों की छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 17-23 April weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर बहुत ज्यादा नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि उन्हें लोगों की छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आ सकता है। कार्यक्षेत्र में मिले हुए टारगेट समय पर पूरे हो सकें इसके लिए आपको विशेष रूप से अपने सीनियर और जूनियर को मिलाकर चलना होगा। पारिवारिक एवं आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति होगी लेकिन सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर खर्च भी खूब होगा। कारोबार अपेक्षा से कम लेकिन लाभ होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। इष्ट-मित्रों या परिवार संग अचानक से पर्यटन या तीर्थाटन का कार्यक्रम बन सकता है। इस दौरान परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। युवा वर्ग किसी नई विधा को सीखने की शुरुआत या फिर किसी खेल का हिस्सा बन सकते हैं। इस सप्ताह आपको स्वयं की सेहत के साथ घर की बुजुर्ग महिला की सेहत का भी खूब ख्याल रखना होगा। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की चालीसा का पाठ करें। जरूरतमंद लोगों को सतनजा दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed