{"_id":"65756c114115c56c81029da1","slug":"saptahik-mesh-rashifal-11-17-dec-2023-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (11-17 Dec) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (11-17 Dec) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Dec 2023 02:50 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Dec 2023 02:50 PM IST
सार
मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देंगे। खास बात यह कि ऐसा करते हुए उन्हें स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन पूरे सप्ताह मिलता रहेगा।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातक इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए अपना पूरा दमखम लगा देंगे। खास बात यह कि ऐसा करते हुए उन्हें स्वजनों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन पूरे सप्ताह मिलता रहेगा। पूरे सप्ताह आपके भीतर गजब की ऊर्जा और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आप अपना कार्य पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार के सहयोग से आपको कोई बड़ी डील करने को मिल सकती है।
विदेश से जुड़े काम करने वालों को इस सप्ताह कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर-परिवार की दृष्टि से सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध ज्यादा शुभ और सुखमय रहने वाला है। इस दौरान घर के किसी प्रिय सदस्य की विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान घर में मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं या फिर आपको किसी धार्मिक आध्यात्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
सप्ताह के अंत में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर थोड़ा ज्यादा धन खर्च हो सकता है। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दें तो इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य सामान्य रहने वाला है। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर के साथ बढ़िया ट्यूनिंग बनी रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना तथा शिव चालीसा का पाठ करें।