फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 04 Jul 2022 01:00 AM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। जो लोग विदेश में अपने करियर या पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 04 July To 10 July 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi
जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के सितारे इस सप्ताह बुलंदी पर रहेंगे। सप्ताह की शुरुआत में ही करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। जो लोग विदेश में अपने करियर या पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय अत्यंत ही शुभ साबित होगा और उन्हें कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। पूर्व में किसी योजना या कारोबार में लगाया धन लाभ का बड़ा कारण बनेगा। हालांकि उन्हें जोखिमपूर्ण धन निवेश करने से बचना चाहिए और यदि ऐसा करते हैं तो उन्हें अपने शुभचिंतकों की सलाह एक बार अवश्य लेना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। संतान की सफलता आपके सम्मान का बड़ा कारण बनेगी और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी और परिवार के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और महादेव से मनचाहा फल पाने के लिए 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed