{"_id":"65dad79e4e0493732304802b","slug":"saptahik-meen-rashifal-26-feb-to-03-march-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 25 Feb 2024 01:13 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:13 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ एक ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, जिसमें लोगों के सामने आपको खुद की सफाई देनी पड़ सकती है तो कभी अपने आगे बढ़ाए कदम पीछे करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ एक ऐसी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, जिसमें लोगों के सामने आपको खुद की सफाई देनी पड़ सकती है तो कभी अपने आगे बढ़ाए कदम पीछे करने पड़ सकते हैं। हालांकि इन सबके बीच आपके अपने आपके साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। जिनकी मदद से आपको कठिन परिस्थितियों से उबरना आसान हो जाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोग इस सप्ताह नया कारोबार शुरु करने अथवा पुराने कारोबार का विस्तार करने की दिशा में कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। इस संबंध में की जाने वाली यात्राा शुभ और मनचाहा फल देने वाली साबित होगी। इष्टमित्र भी न सिर्फ आपके द्वारा लिए गये फैसले के साथ खड़े रहेंगे बल्कि तन, मन और धन से सहयोग भी प्रदान करेंगे।
सप्ताह के मध्य में संतान की ओर से कोई सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान घर-परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। तीर्थ एवं देव दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला रहने वाला है। इस सप्ताह आपका जनसंपर्क बढ़ेगा। यदि आप समाजसेवा से जुड़े हैं तो आपको सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम-संबंध को प्रगाढ़ करने के लिए लवपार्टनर की भावनाओं की कद्र करें तथा छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। जीवनसाथी की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केले के पेड़ को जल दें तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।