फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 26 august to 01 september 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal:  यदि आप किसी कारोबार के लिए लोन आदि के लिए प्रयासरत थे तो आपकी बात बन जाएगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कई चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 26 august to 01 september 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के करियर-कारोबार की दृष्टि से यह माह अनुकूल तो वहीं रिश्ते-नाते की दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल कहा जा सकता है। सप्ताह की शुरुआत से ही मीन राशि के जातक अपने करियर और कारोबार पर फोकस करते हुए नजर आएंगे। आप विगत सप्ताह से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में भी कामयाब हो जाएंगे। सप्ताह के पूर्वार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धर्म-अध्यात्म में ज्यादा रमेगा। इस दौरान आप पर किसी वरिष्ठ व्यक्ति का विशेष आशीर्वाद बरसेगा। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रयास से बेहतर काम करके दिखाएंगे। अधिकारीगण आपसे प्रसन्न रहेंगे। यदि आप नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत थे तो आपको इस सप्ताह कहीं से अच्छा आफर आ सकता है। वर्तमान नौकरी में भी पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना बन रही है।

व्यावसायिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। सप्ताह की शुरुआत में आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। जिसकी मदद से आप कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपके व्यवसाय में विस्तार के योग बन रहे हैं। यदि आप किसी कारोबार के लिए लोन आदि के लिए प्रयासरत थे तो आपकी बात बन जाएगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको इस सप्ताह कई चीजों से समझौता करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध में किसी बात को लेकर पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। इस दौरान घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंति रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed