फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 25 To 31 March 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (25 To 31 March): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 24 Mar 2024 02:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 24 Mar 2024 02:27 PM IST
सार

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय मध्यम फलकारी बना हुआ है।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 25 To 31 March 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय मध्यम फलकारी बना हुआ है। ऐसे में उन्हें कार्यक्षेत्र में लोगों की छोटी-मोटी बातों का तूल देने की बजाय सचेत होकर अपने कार्य को करना चाहिए। मीन राशि के जातक किसी भी सहकर्मी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और अपने कार्य को स्वयं बेहतर तरीके से पूरा करने का प्रयास करें। इस दौरान आपका अनचाही जगह पर तबादला या फिर किसी कार्य की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी जा सकती है।


व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध का समय अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस दौरान आप बाजार में आई तेजी का लाभ उठाने में कामयाब होंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना में धन निवेश कर रखा है तो आपको इस सप्ताह उससे बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कार्य के पूरा होने का योग बनेगा। आय से संबंधित दिक्कतें दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के स्रोत बनेंगे। उनके संचित धन में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। घर-परिवार से जुड़ी जो भी समस्याएं बीते कुछ समय से आपकी चिंता का बड़ा कारण बन रही थीं, उनका काफी हद तक समाधान निकल आएगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा और मधुराष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed