{"_id":"6677fa5bc2fefbf58f0e05f3","slug":"saptahik-meen-rashifal-24-to-30-june2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (24 To 30 June ): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (24 To 30 June ): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 23 Jun 2024 04:05 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 23 Jun 2024 04:05 PM IST
सार
Saptahik Meen Rashifal: मीन राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने समय और धन का बहुत ज्यादा प्रबंधन करके चलने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा आपको आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। इस दौरान घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। साथ ही साथ करियर और कारोबार के मोर्चें पर भी आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यदि आप किसी नई योजना पर काम करने की सोच रहे हैं तो कोई भी कदम आगे बढ़ाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें।
इस सप्ताह मीन राशि के जातक सस्ती लोकप्रियता पाने का प्रयास न करें अन्यथा लाभ की बजाय नुकसान झेलना पड़ सकता है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा खानपान सही रखें। भूलकर भी नशे आदि का सेवन न करें। मीन राशि के जातकों को अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की हल्दी का तिलक लगाकर पूजा तथा श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।