फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 21-27 Nov 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (21-27 Nov): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 21 Nov 2022 12:36 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 21 Nov 2022 12:36 AM IST
सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले दस बार सोच-विचार जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 21-27 Nov 2022 weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन से जुड़ा कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले दस बार सोच-विचार जरूर करना चाहिए। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने से बचें, अन्यथा लाभ की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। यदि आप किसी भूमि या भवन के क्रय का निर्णय लेने जा रहे हैं तो उससे संबंधित सभी कागजी कार्रवाई ठीक तरीके से कर लें और भूलकर भी बगैर ठीक से पढ़े किसी कागज में दस्तखत न करें। असमंजस की स्थिति या फिर कोई बड़े निर्णय को लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपको अभी आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है या फिर उन्हें अनचाही जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी चिंता भी आपके मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बनेगी। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दबाजी की बजाय उचित अवसर का इंतजार करना चाहिए। प्रेम संबंध को बेहतर बनाए रखने के लिए लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी के साथ छोटी या लंबी दूरी की यात्रा संभव है। 
उपाय: प्रतिदिन सूर्य नारायण को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed