{"_id":"664aa6278895007f730fb4e4","slug":"saptahik-meen-rashifal-20-to-26-may-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (20 To 26 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 20 May 2024 06:54 AM IST
सार
Pisces Weekly Horoscope: आप पर घर के वरिष्ठ लोगों की विशेष कृपा बरसेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश संभव है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर और लाभप्रद साबित होना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत करियर-कारोबार से जुड़े किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रोजी-रोजगार की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल दिखाई दे रहा है। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रस्ताव को अधिकारी आसानी से मान लेंगे और आपकी बनाई योजनाओं की प्रशंसा करेंगे। आपके भीतर सकारात्मकता बढ़ेगी और पूरे सप्ताह आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। इस सप्ताह आपको अपने इष्ट मित्रों एवं सत्ता सरकार से जुड़े लोगों का विशेष सहयोग और समर्थन मिलने की संभावना है। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का हल खोजने में आप कामयाब हो सकते हैं। इस दौरान उच्च शिक्षा का सपना पूरा हो सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। आप पर घर के वरिष्ठ लोगों की विशेष कृपा बरसेगी। भाई-बहनों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपके लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश संभव है। इस सप्ताह आपका विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप पहले से ही प्रेम संबंध में बने हुए हैं या फिर विवाहित हैं तो आपका पार्टनर आप पर अपना पूरा प्यार लुटाता हुआ नजर आएगा।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में केसर का तिलक लगाएं और तुलसी की माला से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करें।