{"_id":"634bceb8741f2b3c944e9314","slug":"saptahik-meen-rashifal-17-23-october-2022-weekly-pisces-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 17 Oct 2022 12:57 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:57 AM IST
सार
मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना होगा, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
मीन राशि के लोगों को इस सप्ताह जोश में आकर होश खोने से बचना होगा, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें और किसी भी कागज को ठीक से पढ़े-समझे बगैर दस्तखत न करें, अन्यथा आपको बाद में बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। साथ ही साथ आपको वाहन भी बेहद सावधानी के साथ चलाना चाहिए क्योंकि चोट-चपेट लगने की आशंका है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रह सकता है। इस दौरान आपको अपने बॉस के गुस्से का भी शिकार होना पड़ सकता है। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की बजाय खुद बेहतर तरीके से करने का प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरी योजना में निवेश करने से बचना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपे मन में सोचे हुए काम समय पर न पूरे होने पर मन में हताशा का भाव जाग सकता है। इस दौरान आपको अपने वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा आपके वर्षों से बने संबंध प्रभावित हो सकते हैं। इस दौरान आपको खर्च भी बहुत सोच-समझकर करने की जरूरत रहेगी, अन्यथा आपको भविष्य में उधार लेने की नौबत आ सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर पींग बढ़ाएं अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। सुखी दांपत्य जीवन के लिए अपने बिजी शेड्यूल में से कुछ समय अपने जीवनसाथी और परिवार के लिए जरूर निकालें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।