{"_id":"643cd6626c0f073dce0ab495","slug":"saptahik-meen-rashifal-17-23-april-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 17 Apr 2023 05:49 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:49 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी सफलता से आपके उत्साह, ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ को लिए है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़ी सफलता से आपके उत्साह, ऊर्जा और आत्मबल में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिसकी बदौलत आप अपने कार्यक्षेत्र में अपना बेस्ट देने में कामयाब रहेंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं मनचाहा लाभ प्रदान करेगी। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। कामकाजी महिलाओं की किसी बड़ी उपलब्धि के चलते उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर परिवार में भी सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। यदि आप लंबे समय से अपने पैतृक व्यवसाय को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। प्राॅपर्टी से जुड़े मसलों का हल निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के अंत में सत्ता सरकार से जुड़े किसी व्यक्ति की मदद से लंबे समय से अटका काम पूरा हो जाएगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करने के अवसर प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा पीले पुष्प चढ़ाकर करें और तुलसी की माला से उनके मंत्रों का जाप करें।