{"_id":"64d887ac82c2c8c07a02c053","slug":"saptahik-meen-rashifal-14-20-august-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (14-20 August): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 13 Aug 2023 01:46 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:46 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर या कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं तो आपकी यह चिंता इस सप्ताह इष्टमित्रों की मदद से दूर हो सकती है। इस सप्ताह आपको नौकरी के लिए कहीं से अच्छा ऑफर आ सकता है। यदि आपके घर-परिवार में किसी सदस्य के साथ अनबन चल रही थी तो वह किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से खत्म हो जाएगी और आपके स्वजनों के साथ रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। इस सप्ताह के मध्य में आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए व्यावसायिक गतिविधियों में कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं। खास बात यह कि आपके द्वारा लिया गया रिस्क आपको लाभ देकर जाएगा। इस दौरान आपके धन का प्रवाह भी बढ़ जाएगा। व्यवसाय में नया भागीदार आपसे हाथ मिला सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय कामकाजी महिलाओं के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होने वाला है। इस दौरान उनका कार्यक्षेत्र में कद और पद बढ़ेगा। घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलें दूर होंगी। राजनीति से जुड़े लोग अपनी वाणी और कौशल से लोगों के बीच अपनी धाक जमाने में कामयाब हो जाएंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी। ससुराल पक्ष से विशेष सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा और भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।