{"_id":"6608f21164f9f2ea7b0838a9","slug":"saptahik-meen-rashifal-1-to-7-april-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 31 Mar 2024 11:08 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:08 AM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह के शुरुआत से ही आपको कार्यों में मनोकूल सफलता और लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। सप्ताह के शुरुआत से ही आपको कार्यों में मनोकूल सफलता और लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आएंगी। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने के बड़े अवसर प्राप्त होंगे। पूरे सप्ताह आपको अपने इष्टमित्रों, उच्चाधिकारियों एवं परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। जिसकी मदद से आप अपने सोचे हुए कार्यों को समय पर बेहतर तरीके से पूरा कर पाने में सफल होंगे। सप्ताह के मध्य में पदोन्नति से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अपने कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। इस दौरान आपकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी रह सकती है। आप पर धर्मगुरु अथवा किसी आध्यात्मिक व्यक्ति की विशेष कृपा बरस सकती है। इस सप्ताह स्थायी संपत्ति अथवा भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल साबित होगा। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते प्रेमपूर्ण बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार संग पिकनिक-पार्टी का प्रोगाम बन सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा करें तथा दैनिक पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ अवश्य करें।