{"_id":"659a810ad3442d207d0461b7","slug":"saptahik-meen-rashifal-08-14-jan-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (08-14 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Jan 2024 04:18 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किए गये प्रयासों और कार्यों में कुछ कम फल की प्राप्ति मिल सकती है, जिसके चलते इनका मन थोड़ा हताश रह सकता है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह किए गये प्रयासों और कार्यों में कुछ कम फल की प्राप्ति मिल सकती है, जिसके चलते इनका मन थोड़ा हताश रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको छोटे-छोटे कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें। भूलकर भी किसी महिला के साथ लूज टॉक न करें अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद गहरा सकते हैं, जिन्हें दूर करने के लिए कोर्ट कचहरी जाने की बजाय बातचीत का सहारा लेना उचित रहेगा। मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी सेहत और संबंध दोनों पर बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत रहेगी। ऐसे में सप्ताह की शुरुआत से ही अपने खान-पान और दिनचर्या को सही बनाए रखें अन्यथा आपको शारीरिक एवं मानसिक कष्ट झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह घर की किसी बुजुर्ग महिला की सेहत को लेकर भी आपका मन चिंतित रह सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सप्ताह के उत्तरार्ध में अपनी योजनाओं का दूसरों के सामने खुलासा करने से बचना चाहिए अन्यथा उसमें आपके विरोधी अड़ंगे डाल सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी और कठिन पलों लव पार्टनर आपका संबल बनेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा तथा श्रीविष्णु सहस़्त्रनाम का पाठ करें।