{"_id":"66385dd6741a5a48b80bf067","slug":"saptahik-meen-rashifal-06-may-to-12-may-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 06 May 2024 10:07 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 10:07 AM IST
सार
Pisces Weekly Horoscope:नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए सभी कार्य समय पर बेहतर तरीके से पूरे होते हुए नजर आएंगे। आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी गुड न्यूज से होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान घर में धार्मिक-आध्यात्मिक कार्य संपन्न होंगे। स्वजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको सीनियर और जूनियर दोनों का ही सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा। कारोबारी मामले में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
इस सप्ताह आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से शुभ साबित होने जा रहा है। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यापार से जुड़े लोगों को कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा सुखद और लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आपको पूर्व में की गई मेहनत का विशेष फल प्राप्त हो सकता है। पदोन्नति, प्रशंसा, अथवा पुरस्कार प्राप्ति के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। इस सप्ताह इष्टमित्रों अथवा परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाकर भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा विधि-विधान से पूजा एवं 'ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का जप करें।
विज्ञापन