फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 05 to 11 august 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope ( 05 to 11 august 2024): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह ?

Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 05 Aug 2024 10:03 AM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal:कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी तो वहीं घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान तीर्थ सेवन का सौभाग्य प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 05 to 11 august 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन राशि 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस सप्ताह यदि आप अपने लक्ष्य की तरफ फोकस करते हुए पूरे मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करते हैं तो आपको निश्चित तौर पर सफलता हासिल होगी। इस सप्ताह आपको कदम-कदम पर स्वजनों का सहयोग मिलेगा। आप पाएंगे कि आपके आस-पास सकारात्मक बदलाव हो रहा है और आप अपनी ऊर्जा और समय का सदुपयोग कर पा रहे हैं। इस सप्ताह आपको कोर्ट-कचहरी मामलों में बड़ी सफलता मिल सकती है। जो लोग आपसे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिद्वंद्वता रखते हैं, उन्हें हार का सामना करना पड़ सकता है। व्यावसायिक एवं निजी स्तर पर यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है।


कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी तो वहीं घर-परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान तीर्थ सेवन का सौभाग्य प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपने करियर और कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। इस दौरान आपके जीवन की दिशा व सोच में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आपके शुभचिंतक आपके फैसलों के साथ मजबूती के साथ खड़े रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल है। यह समय प्रेम-प्रसंग में कदम आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल है। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आपसी विश्वास बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्रीयंत्र की पूजा एवं श्री सूक्त का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed