{"_id":"62c177d33297aa39922293fa","slug":"saptahik-meen-rashifal-04-july-to-10-july-2022-weekly-pisces-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (04 July To 10 July 2022): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 04 Jul 2022 12:31 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:31 AM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। इस दौरान किस प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद लकी साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में घर में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। इस दौरान किस प्रिय व्यक्ति से लंबे समय बाद मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। यदि सत्ता या सरकार से संबंधित कोई मामला लंबे समय से अटका हुआ है तो उसमें आपको इस सप्ताह सफलता मिल जाएगी। सरकारी निर्णय आपके पक्ष में जाएगा। नौकरीपेशा लोगों के कामकाज की बॉस तारीफ करेंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। व्यवसाय में मनचाहा लाभ और उसके आगे बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार के सिलसिले में की कई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को बहुप्रतीक्षित सफलता मिल सकती है। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा। इस सप्ताह आपकी प्रेम की गाड़ी पटरी पर कुलांचे भरती नजर आएगी। लव पार्टनर के साथ आपकी बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी और आप उसके साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान पक्ष से जुड़ी उपलब्धि आपकी खुशियों का बड़ा कारण बनेगी। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पीले पुष्प चढ़ाकर उपासना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।