फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 02 to 08 December 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (02 से 08 दिसंबर) : जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

Saptahik Meen Rashifal: प्रेम-प्रसंग में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पनप सकती हैं। जीवनसाथी की किसी जिद के चलते घर में तनाव रह सकता है। 
 

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 02 to 08 December 2024 weekly Pisces Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपने भीतर क्रोध और अभिमान को आने से बचाना होगा अन्यथा आपके बने बनाये काम भी बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह अनावश्यक तर्क-वितर्क करने पर आपको खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर आपका स्वजनों के साथ कोई विवाद चल रहा है तो उसके लिए कोर्ट कचहरी जाने की बजाय आपसी सहमति से सुझलाना बेहतर रहेगा। इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने विचार दूसरों पर थोपने से बचते हुए प्रोफेशनल तरीके से काम करने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है।


सप्ताह के मध्य में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। इस दौरान आपको पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए यह सप्ताह अध्ययन की दृष्टि से संतोषजनक नहीं रहने वाला है। उच्च शिक्षा की प्राप्ति में आ रहीं दिक्कतें बढ़ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस सप्ताह स्वजनों के भीतर प्रेम और विश्वास की कमी दिखाई देगी। प्रेम-प्रसंग में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पनप सकती हैं। जीवनसाथी की किसी जिद के चलते घर में तनाव रह सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन पूजा में श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed