फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Meen Rashifal 02-08 Jan weekly Pisces Horoscope in Hindi

Pisces Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 01 Jan 2023 02:14 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 01 Jan 2023 02:14 PM IST
सार

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की जरूरत रहेगी। यदि आप अपने काम में मनचाही सफलता पाना चाहते हैं तो सपने देखने की बजाय जमीन पर उतरकर परिश्रम करें।

विज्ञापन
Saptahik Meen Rashifal 02-08 Jan weekly Pisces Horoscope in Hindi
Pisces Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मीन 

विज्ञापन

मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की जरूरत रहेगी। यदि आप अपने काम में मनचाही सफलता पाना चाहते हैं तो सपने देखने की बजाय जमीन पर उतरकर परिश्रम करें। ध्यान रखें कि करिअर और कारोबार में आपकी कोई भी लापरवाही बने बनाए काम को बिगाड़ सकती है। कार्यक्षेत्र अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के लिए सभी को मिलाकर चलें और अपने छोटो से भी मदद मांगने में संकोच न करें। सप्ताह के मध्य में आपकी सोची हुई योजनाओं में कुछ प्रगति तो होगी लेकिन अचानक से आई कोई अड़चन आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन जाएगी। जिसे दूर करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। इस सप्ताह मीन राशि की महिलाओंं का मन धर्म-कर्म से जुड़े कार्यों में खूब लगेगा। प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार का उतावलापन आपको परेशानी में डाल सकता है। ऐसे में सोच-समझकर ही इस दिशा में कदम बढ़ाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed