{"_id":"6591116bcd14df4e3403a305","slug":"saptahik-meen-rashifal-01-07-jan-2024-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (01-07 Jan): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 31 Dec 2023 12:32 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:32 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो रहे हैं। खास बात कि किसी भी ख्वाहिश को पूरा करने में आपके सगे-संगी अपना पूरा समर्थन और सहयोग देते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आप पाएंगे कि आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो रहे हैं। खास बात कि किसी भी ख्वाहिश को पूरा करने में आपके सगे-संगी अपना पूरा समर्थन और सहयोग देते हुए नजर आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी प्रिय चीज की प्राप्ति से आपका मन बेहद खुश रहेगा। करियर-कारोबार में आपका ग्राफ चढ़ता हुआ नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके वरिष्ठ आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। सीनियर की मदद से आप बड़े से बड़े लक्ष्य को आसानी से प्राप्त करने में कामयाब होंगे। इस दौरान पदोन्नति, प्रशंसा और पुरस्कार की प्राप्ति के पूरे योग बन रहे हैं।
समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आपका डंका बजेगा। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपका जनाधार बढ़ेगा। आपको सत्ता, सरकार या संगठन में बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। यदि परिवार में किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही थी तो इस सप्ताह किसी वरिष्ठ सदस्य के जरिए गिले-शिकवे दूर हो सकते हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को किसी लाभप्रद योजना में निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी सूझ-बूझ से बाजार में फंसे धन को निकालने में कामयाब हो जाएंगे। पढ़ने-लिखने वाले छात्रों की एकाग्रता में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। आपका लव पार्टनर आपकी भावनाओं की कद्र करेगा तथा आपके द्वारा लिए फैसले के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करे। गुरुवार के दिन मंदिर में धार्मिक पुस्तकें दान करें।