{"_id":"64c60c7f3b81468b9b087393","slug":"saptahik-makar-rashifal-31-july-06-august-2023-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (31 July- 06 August): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 30 Jul 2023 03:08 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 30 Jul 2023 03:08 PM IST
सार
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने किसी भी काम को करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपने किसी भी काम को करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान आपके कामकाज में अप्रत्याशित दिक्कतें आ सकती हैं। यदि आप इस दौरान आप कोई दुस्साहस भरा कदम उठाते हैं तो उससे होने वाली गलतियों के परिणाम भी आपको भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में कार्यक्षेत्र हो या फिर आम जीवन में भूलकर भी कोई गलत कदम न उठाएं। मकर राशि के जातकों की इस सप्ताह अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर अनबन होने की आशंका है। आपकी जिद के कारण आपके आपसी रिश्तों में खटास आ सकती है।
करियर-कारोबार हो या फिर निजी जीवन आपको सभी को मिलाकर चलने की आवश्यकता है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अकेले पड़ जाएंगे और आपकी सफलता सीमित हो जाएगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किलें आ सकती हैं हालांकि सप्ताह के उत्तरार्ध तक अपना कारोबार पटरी पर आता हुआ नजर आएगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। आपका लव पार्टनर आपके कठिन समय में मददगार साबित होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में लिंगाष्टकंं का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दीया जलाएं।