{"_id":"671ddc4dc769274cb0012fb7","slug":"saptahik-makar-rashifal-28-october-to-3-november-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (28 October to 3 November): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (28 October to 3 November): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 27 Oct 2024 12:10 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:10 PM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal:प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के प्रयास सफल होंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा बेहतर रह सकता है। यदि आप सूझबूझ के साथ अपने समय, धन और ऊर्जा का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपके लिए यह सप्ताह आपकी उम्मीद से कहीं ज्यादा फलदायी और लाभदायी साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में आपको राज्यपक्ष या फिर कहें सरकारी तंत्र से विशेष सहयोग और लाभ होने की संभावना बनेगी। इस दौरान आपका मन धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यों में खूब रमेगा। किसी तीर्थ स्थान की यात्रा भी संभव है।
नौकरीपेशा लोगों को अधिकारी वर्ग से विशेष सहयोग और समर्थन की प्राप्ति होगी। आपके कामकाज की कार्यक्षेत्र में तारीफ होगी। कामकाजी महिलाओं का न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक लाभ के नये स्रोत बनेंगे। इस सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी उच्च लोगों के साथ मेल-मुलाकात संभव है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने के प्रयास सफल होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। संतान पक्ष की प्रगति और सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा तुलसीदल चढ़ाकर करें तथा उनके मंत्र का तुलसी की माला से जप करें।