फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 26 June- 2 July 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (26 June- 2 July): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Jun 2023 05:15 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Jun 2023 05:15 PM IST
सार

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 26 June- 2 July 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर राशि 
विज्ञापन

मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह पास के फायदे में दूर का नुकसान करने से बचना चाहिए, अन्यथा उन्हें तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कागजी काम अधूरे नहीं छोड़ने चाहिए। कारोबार में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपके लिए बड़े का नुकसान बन सकती है। ऐसे में दूसरों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचें और अपने कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजों को समय पर निबटाने का प्रयास करें। इस सप्ताह आपको मार्केट में अपनी साख को बचाए रखने के लिए अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर इस सप्ताह अचानक से कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे निबटाने के लिए उन्हें अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र उन लोगों से खूब सावधान रहें जो अक्सर आपकी योजनाओं में बाधा डालने की जुगत लगाते रहते हैं। सप्ताह के उत्तरार्ध में लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें और अपनी वाणी और व्यवहार पर विशेष रूप से नियंत्रण रखें। इस दौरान कारोबार में लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्रेम संबंध को लेकर जल्दबाजी या असंमजस में कोई बड़ा फैसला न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed