{"_id":"6354e8c5f2831b12be595145","slug":"saptahik-makar-rashifal-24-30-october-2022-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 24 Oct 2022 12:36 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:36 AM IST
सार
मकर राशि वालों की इस सप्ताह बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी के साथ भूलकर भी गलत तरीके से न पेश आएंं और न ही किसी को गलत शब्द कहें, अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि वालों की इस सप्ताह बात से ही बात बनेगी और बात से ही बात बिगड़ेगी। ऐसे में किसी के साथ भूलकर भी गलत तरीके से न पेश आएंं और न ही किसी को गलत शब्द कहें, अन्यथा आपके बने-बनाए काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके सोचे हुए काम समय पर आपके मन मुताबिक हों तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को ही मिलाकर चलना होगा। सप्ताह के मध्य में मकर राशि के जातकों को सेहत से संबंधी समस्याएं सकती हैं। इस दौरान आप आपको अपनी दिनचर्या और खान-पान विशेष ख्याल रखना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके भीतर आलस्य की अधिकता बनी रहेगी, लेकिन आपको इस दौरान काम को टालने की आदत से बचना होगा अन्यथा बने-बनाए काम अटक सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने की सोच रहे हैं तो आपको इसके लिए परिजनों की स्वीकृति के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। घर-परिवार से जुड़ी मुश्किलों को हल निकालने में जीवनसाथी काफी मददगार साबित होगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें और शनिवार के दिन शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीया जलाएं।