{"_id":"63776406617ef62e9c721ea9","slug":"saptahik-makar-rashifal-21-27-nov-2022-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (21-27 Nov): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (21-27 Nov): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 21 Nov 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 21 Nov 2022 12:21 AM IST
सार
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने जा रहा है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास को नजरंदाज किया जा सकता है, जिसके कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कामकाजी महिलाओं को कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े विवाद भी आपकी परेशनियों को बढ़ाएगा। पैतृक संपत्ति या फिर क्रय की गई भूमि से जुड़े मामले को निबटाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह समस्याओं का समाधान आपको खुद ही खोजना होगा चूंकि इष्ट-मित्रों और शुभचिंतकों का भी सहयोग कम मिल पाएगा। ऐसे में भाग्य भरोसे बैठने की बजाय सही दिशा में कार्य करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर और कारोबार की दिशा में किए गए प्रयास में थोड़ी-बहुत सफलता मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगा। प्रेम संबंध में इस सप्ताह सोच-समझकर कदम बढ़ाने की जरूरत रहेगी। भावनाओं में बहकर कोई भी ऐसा कदम न उठाएं, जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल चढ़ाएं।