{"_id":"62d3e325cdda7615994a62ca","slug":"saptahik-makar-rashifal-18-to-24-july-2022-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (18 To 24 July 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (18 To 24 July 2022): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 18 Jul 2022 12:51 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 18 Jul 2022 12:51 AM IST
सार
सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने में सेहत अड़चन बन सकती है। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान रह सकते हैं।
विज्ञापन
जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के जातकों को इस सप्ताह शत्रु, रोग और आलस्य तीन चीजों से बहुत बचने की जरूरत रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके सोचे हुए कार्य को समय पर पूरा करने में सेहत अड़चन बन सकती है। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी पुरानी बीमारी के उभरने से परेशान रह सकते हैं। वाहन बहुत सावधानी के साथ चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लग सकती है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का गुणगान दूसरों के सामने न करें अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डाल सकते हैं। किसी मित्र के साथ हास करते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें कि वह उसका उपहास न बनने पाए। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए अतिरिक्त परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। प्रेम प्रसंग में चल रहे लोगों को बेहद सावधानी के साथ कोई कदम आगे बढ़ाना चाहिए अन्यथा आपको लेने के देने पड़ सकते हैं। आपका प्रेम संबंध आपकी सामाजिक बदनामी का कारण न बनने पाए इसका इस सप्ताह आपको बहुत ख्याल रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ हुआ विवाद आपके तनाव का कारण बनेगा। हालांकि सप्ताह के अंत तक आपके सुखी दांपत्य जीवन की गाड़ी पटरी पर आ जाएगी। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार के दिन सतनजा दान करें।