फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 17-23 October 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 17 Oct 2022 09:56 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Oct 2022 09:56 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली कहावत को चरितार्थ करता हुआ नजर आएगा।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 17-23 October 2022 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर  
विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कभी घी घना तो कभी सूखा चना वाली कहावत को चरितार्थ करता हुआ नजर आएगा। सप्ताह की शुरुआत बेहद शानदार होगी और सोचे हुए काम इष्ट-मित्रों की मदद से समय पर पूरे होंगे। कायक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों ही आप पर मेहरबान रहेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए यह सप्ताह बेहद अनुकूल रहने वाला है। उन्हें सप्ताह की शुरुआत में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर-परिवार या फिर किसी कार्य विशेष से जुड़ा बड़ा निर्णय लेते समय आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। आपके निर्णय का सभी सम्मान करेंगे और आपका जीवनसाथी उसे सही साबित करने में अहम भूमिका निभाएगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध का समय नौकरीपेशा वाले जातकों के लिए थोड़ा कठिनाई भरा रह सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी के साथ उलझने की बजाय लोगों की बातों को नजरअंदाज करना उचित रहेगा। अपने टारगेट को पूरा करने के लिए सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलें। यदि आप करिअर में बदलाव की सोच रहे हैं तो भावनाओं में बहने की बजाय सोच-समझकर निर्णय लें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद संवेदनशील कहा जाएगा। किसी भी प्रकार की गलतफहमी को दूर करने के लिए संवाद का सहारा लें और लव पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। 

उपाय: प्रतिदिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा और उनकी चालीसा का सात बार पाठ करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed