फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 13 to 19 january weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (13 to 19 january): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 Jan 2025 04:17 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

Saptahik Makar Rashifal: सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 13  to 19  january weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 
विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा ज्यादा ही आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में शुभचिंतकों का समय पर सहयोग और समर्थन न मिलने पर आपका मन थोड़ा हताश और निराश रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज की मुश्किलों के साथ खराब सेहत भी आपकी चिंता का कारण बनेगी। इस दौरान आप किसी भी शारीरिक समस्या को इग्नोर न करें और उसका समय पर इलाज करवाएं अन्यथा उसके कारण आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में अचानक से कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर खर्चों में वृद्धि और आय में कमी होने के कारण आर्थिक दिक्कत बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचने की आवश्यकता है। इस सप्ताह लेनदेन करते समय सावधानी बरतें तथा अपने कागजी कार्य समय पर निबटाएं। प्रेम-प्रसंग में उतावलेपन से बचें तथा सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में शिवाष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed