{"_id":"66cc9e18e707b25b8c0f2e7e","slug":"saptahik-makar-rashifal-126-august-to-01-september-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (26 अगस्त-01 सितंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 08:59 PM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal:कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। आपको न सिर्फ पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा बल्कि नई लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाबी मिल जाएगी। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर मन मुताबिक पूरे होते नजर आएंगे, जिससे आपके उत्साह, पराक्रम और सकारात्मक सोच में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सलाह और पूरे किए गये प्रोजेक्ट की सराहना होगी। पदोन्नति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादले की मनोकामना पूरी हो सकती है।
इस सप्ताह आपको भाग्य और संगी-साथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत ही शुभ है। आपको न सिर्फ पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा बल्कि नई लाभकारी योजनाओं से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के मध्य में व्यापार विस्तार के अवसर मिलेंगे। खास बात कि ऐसा करते समय आपको स्वजनों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा और आप अपने व्यापारिक कौशल की मदद से शुभ फलों को पाने में कामयाब रहेंगे।
विज्ञापन
आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह शुभप्रद रहने वाला है। इस सप्ताह आय के नये स्रोत बनेंगे। आप अपने खर्चों पर नियंत्रण पाने में कामयाब होंगे। रिश्ते-नाते मजूबत होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजन के परस्पर सहयोग से किसी कार्य विशेष के संपन्न होने की संभावना है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा और चालीसा का पाठ करें।