फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 06 May To 12 May 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (06 May To 12 May): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 06 May 2024 10:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 06 May 2024 10:07 AM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope: कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 06 May To 12 May 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और लाभ लिए है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल होगा। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के साथ संपर्क बढ़ेगा और उनकी मदद से लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होंगे, जिससे आपके उत्साह में वृद्धि होगी। कामकाजी महिलाओं के कद और पद में वृद्धि से उनका न सिर्फ कार्यक्षेत्र में बल्कि घर-परिवार में भी मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। 


इस सप्ताह आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। सप्ताह के मध्य में करियर-कारोबार के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस दौरान भूमि-भवन या पैतृक संपत्ति की प्राप्ति की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। जमीन-जायदाद, वाहन आदि की प्राप्ति संभव है। संतान पक्ष की सफलता से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी सुख-सुविधाओं पर जेब से ज्यादा खर्च कर सकते हैं। इस दौरान घर-परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। उत्सव, पार्टी आदि का आयोजन संभव है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल है। घर-परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत साधना करें तथा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का चौमुखा दीया जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed