फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (27 June To 03 July 2022): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 27 Jun 2022 12:31 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 27 Jun 2022 12:31 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 27 June To 03 July 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर और कारोबार की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभदायक साबित होगी। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सोच रहे थे तो इष्टमित्रों की मदद से आपकी यह कामना पूरी हो जाएगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सयम काफी अनुकूल रहने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में उन पर सीनियर मेहरबान रहेंगे और जूनियर का भी पूरा सहयोग मिलेगा। अहम बात यह कि आप इस दौरान आपको जीवन में तरक्की करने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से हुई मुलाकात भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय को लेकर माता-पिता की तरफ से पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह शुभ साबित होगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो ऐसा करने पर आपकी बात बन जाएगी। वहीं पहले से प्रेम संबंध में चल रहे लोगों के विवाह पर परिजन अपनी स्वीकृति प्रदान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed