फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 26 Feb To 03 March 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (26 Feb To 03 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 25 Feb 2024 01:12 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Feb 2024 01:12 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 26 Feb To 03 March 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस दौरान आपके सिर पर अचानक से कुछ एक बड़ी जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जिन्हें निभाने के लिए आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सुखद पहलू यह है कि आपके प्रयास सफल होंगे और आप बड़ी से बड़ी चुनौती को पार कते हुए उससे बाहर निकल जाएंगे। कुंभ राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच सामंजस्य बिठाने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। हालांकि ऐसे कठिन समय में आपको घर-परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।


व्यवसाय से जुड़े लोगों के कारोबार में वृद्धि के योग तो बनेंगे लेकिन निरंतर लाभ की प्राप्ति और बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए कुंभ राशि के जातकों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो किसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए धन के लेन-देन तथा कागज संबंधी कार्यों में पूरी सावधानी बरतें और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। कुंभ राशि के जातक वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नियमों का पालन करें अन्यथा शारीरिक चोट के साथ धन की हानि भी झेलनी पड़ सकती है। प्रेम-प्रसंग में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें। परिजनों की सलाह का सम्मान करें।
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन चमेली के तेल का दीया जलाकर हनुमान जी की पूजा तथा श्रीसुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed