फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 24 To 30 June 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (24 To 30 June 2024): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 23 Jun 2024 04:05 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 23 Jun 2024 04:05 PM IST
सार

Saptahik Kumbh Rashifal: इस सप्ताह आपको घर-परिवार और कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 24 To 30 June 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ साबित होने जा रहा है। इस सप्ताह आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि और अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। इस सप्ताह के अंत तक आप बिजनेस से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। कारोबार से जुड़ी यात्राएं सुखद, सफल और लाभप्रद साबित होंगी। नौकरीपेशा लोगों के पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आप अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत कर सकते हैं। मसलन, नौकरीपेशा लोगों को कहीं से बेहतर आफर आ सकता है तो वहीं बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति संभव है। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उन्हें उच्च पद की प्राप्ति संभव है। समाज में उनकी विश्वसनीयता और प्रभाव में वृद्धि देखने को मिलेगी। 


आपकी आय में वृद्धि होगी। दैनिक आय में वृद्धि होने के कारण आपकी समस्याओं में भी कमी आयेगी। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन एवं वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप अपनी योजनाओं को बड़ा रूप देने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपको घर-परिवार और कुटुंब के लोगों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में आ रही अड़चनें दूर होंगी। लव पार्टनर के साथ प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed