{"_id":"6354e997cc7a3d300859c970","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-24-30-october-2022-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (24-30 October): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 24 Oct 2022 12:43 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:43 AM IST
सार
इस सप्ताह आपको अपनी मेहनत और प्रयास का पूरा फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके काम की तारीफ करेंगे। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कुछेक समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी। हालांकि आप अपनी बुद्धि और विवेक से इनका समाधान खोजने में अंतत: कामयाब होंगे। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत में चाहे-अनचाहे लंबी या छोटी दूरी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछेक मुश्किलें आ सकती हैं। यदि आप विदेश में अपने करियर और कारोबार को लेकर प्रयासरत हैं तो इसमें सफलता पाने के लिए भी अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। खट्टी-मीठी तकरार के बीच प्रेम संबंध में मजबूती आएगी। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ परछाईं की तरह साथ बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाकर शिव की साधना करें। शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों का दान करें।