{"_id":"666edfe2eb223bca580a6f12","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-17-to-23-june-2024-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (17 To 23 June): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (17 To 23 June): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 16 Jun 2024 06:21 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sun, 16 Jun 2024 06:21 PM IST
सार
Saptahik Kumbh Rashifal: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़े मनोरथ के पूर्ण होने पर घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस सप्ताह आपको कुछ मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी बड़े मनोरथ के पूर्ण होने पर घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस सप्ताह आपको कुछ मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन एवं वाहनादि का सुख प्राप्त होगा। आपके द्वारा लिए गये निर्णय सही साबित होंगे। कार्यक्षेत्र, समाज और परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।
सप्ताह के मध्य में अचानक कहीं से अटका धन मिल सकता है। इस दौरान सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप किसी नई योजना पर काम करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि कोई भी बड़ा कदम आगे बढ़ाने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना उचित रहेगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। समाज सेवा से जुड़े क्षेत्रों में कार्य करने वालों को विशेष सम्मान से नवाजा जा सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। इस सप्ताह आपके इष्ट मित्र, रिश्तेदार एवं घर-परिवार के सदस्य काफी मददगार साबित होंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।