फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 17-23 October 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (17-23 October): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 17 Oct 2022 12:54 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं को सुलझाते हुए बीतेगी। इस सप्ताह आपको घर-परिवार से जुड़े मसलों का हल निकालने के लिए थोड़ी ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 17-23 October 2022 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत जीवन से जुड़ी कुछ समस्याओं को सुलझाते हुए बीतेगी। इस सप्ताह आपको घर-परिवार से जुड़े मसलों का हल निकालने के लिए थोड़ी ज्यादा भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। छोटे भाई-बहनों से सहयोग न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा दु:खी रह सकता है। यह समय करिअर-कारोबार की दृष्टि से भी थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है, लेकिन यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके काम अचानक से अपने आप बनते हुए नजर आएंगे। इस दौरान व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा लाभप्रद साबित होगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से सत्ता-सरकार से जुड़े कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास से सभी कार्यों को सिद्ध करेंगे। जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लोग आपके निर्णय की तारीफ करेंगे। यदि आप लंबे समय से सुख-सुविधा से जुड़ी चीज जैसे वाहन आदि खरीदने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह के अंत आपका यह सपना साकार हो सकता है, लेकिन इसे पूरा करने पर आपको अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, जिससे आपका बजट गड़बड़ा सकता है और उधार मांगने तक की भी नौबत आ सकती है। यदि आप चाहते हैं कि आपका प्रेम संबंध प्रगाढ़ हो तो आपको अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करनी होगी और सोशल मीडिया या समाज में अपने संबंधों का प्रदर्शन करने से बचना होगा। कठिन समय में आपका जीवनसाथी आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा नजर आएगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और शनिवार के दिन शनि संबंधी चीजों और विशेष रूप से छाया दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed