फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 17-23 April weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (17-23 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 17 Apr 2023 05:49 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 17 Apr 2023 05:49 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 17-23 April weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 
विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों की इस सप्ताह किसी मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से किस्मत चमक सकती है। सप्ताह की शुरुआत लंबी या छोटी दूरी की यात्रा से होगी। यात्रा सुखद एवं करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर दोनों को खूब सहयोग मिलेगा। कायक्षेत्र में आपकी विशेष उपलब्धि के लिए सम्मानित या पुरस्कृत किया जा सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छाात्रों और विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह उनकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से अपने व्यवसाय का विस्तार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। खास बात यह कि ऐसा करते समय आपको अपने परिजन एवं शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ आपकी अच्छी ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।  

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed