फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 13 May To 19 May 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (13 May To 19 May 2024): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
सार

Aquarius Weekly Horoscope:   कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में सत्ता-सरकार से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 13 May To 19 May 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले राहतकारी साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपको जीवन से जुड़ी किसी बड़ी मुश्किलों से निजात मिल सकती है। सप्ताह की शुरुआत से आप पर आपके वरिष्ठ लोगों की कृपा बरसती हुई नजर आएगी। इस सप्ताह मनचाहे काम समय पर पूरे होने के कारण आपके भीतर एक अलग ही उत्साह और उर्जा देखने को मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में मनचाहा लाभ होने पर सन्तोष का अनुभव होगा। कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में सत्ता-सरकार से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान आपको किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचना चाहिए। साथ ही साथ वाहन भी सावधानी के साथ चलाना चाहिए अन्यथा आपको चोट लगने की आशंका है।


इस पूरे सप्ताह आपके लोगों के साथ संबंध प्रेमपूर्ण एवं मित्रवत बने रहेंगे। घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। आपकी लव लाइफ इस सप्ताह बेहद शानदार रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ आपको क्वालिटी टाइम बिताने का अवसर प्राप्त होगा। लोग आपकी जोड़ी की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। जो लोग सिंगल हैं उनके जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में धार्मिक-मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकते हैं। इस दौरान संतान पक्ष से जुड़ा कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवों के देव महादेव की पूजा कें शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed