{"_id":"6551ac15d645d47fce00c7c5","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-13-19-nov-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (13-19 Nov): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 13 Nov 2023 10:30 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 13 Nov 2023 10:30 AM IST
सार
बीते हफ्ते के मुकाबले कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ज्यादा शुभ और ज्यादा सफलता दिलाने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार से जुड़ी कोई बड़ी कामना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
बीते हफ्ते के मुकाबले कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ज्यादा शुभ और ज्यादा सफलता दिलाने वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार से जुड़ी कोई बड़ी कामना पूरी हो सकती है। सप्ताह की शुरुआत में ही धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यवसाय से जुड़े लोगों का बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। माता-पिता एवं मित्रों के सहयोग से आप अपने करियर या कारोबार को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद एवं सफल साबित होंगी। सप्ताह के मध्य में इष्टमित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षित मदद मिलेगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात संभव है। जिसकी मदद से किसी बड़ी योजना से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस दौरान अकस्मात धन लाभ या बड़ी सफलता मिलने के योग बनेंगे। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से सुख-सहयोग की प्राप्ति होगी। यदि आप विदेश से जुड़ा कार्य करते हैं या फिर विदेश में करियर बनाने के लिए प्रयासरत हैं तो आपके राह में आ रही कोई बड़ी अड़चन इस सप्ताह के अंत तक दूर हो सकती है। प्रेम-प्रसंग के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव लाइफ में आ रही सभी अड़चनें दूर होंगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सात बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।