{"_id":"65ed4095d31f8ace7006b4ce","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-11-to-17-march-2024-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (11 To 17 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 10 Mar 2024 01:00 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Mar 2024 01:00 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए आलस्य और अभिमान को छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने कर्म को करना होगा।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए आलस्य और अभिमान को छोड़कर पूरे मनोयोग से अपने कर्म को करना होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में पेशेवर जिंदगी में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं जिन्हें आप अपनी बुद्धि और विवेक से दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह कारोबार से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेना चाहिए। व्यवसाय में किसी प्रकार का जोखिम लेने और जीवन में किसी प्रकार के दिखावे से बचें। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको मनचाहा पद या जिम्मेदारी को पाने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को क्रय करने में जेब से अधिक धन खर्च करने पर आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। हालांकि यह समय परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए शुभ साबित होगा। इस दौरान वे बेहतर प्रदर्शन करते हुए मनचाही सफलता प्राप्त कर सकेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपकी रुचि धर्म-अध्यात्म के प्रति जगेगी। इस दौरान आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से आपको इस सप्ताह बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता रहेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से जहां आपके रिश्ते प्रगाढ़ हो सकते हैं तो वहीं आपके बिगड़े बोल अच्छे संबंधों में भी दरार डालने का कारण बन सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं और बेवजह का प्रदर्शन करने से बचें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की उपासना करें तथा शनिवार के दिन पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।