फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 1 To 7 April 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 31 Mar 2024 11:08 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Mar 2024 11:08 AM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं राहतकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से जिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आप प्रयासरत थे, वह इस सप्ताह किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 1 To 7 April 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं राहतकारी सिद्ध होगा। लंबे समय से जिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आप प्रयासरत थे, वह इस सप्ताह किसी इष्टमित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। इस सप्ताह आप अपने पेशेवर जीवन पर पूरी तरह से ध्यान देंगे और अपने परिश्रम के बल पर अपनी स्थिति को मजबूत करेंगे। कार्य विशेष में प्रगति एवं उससे होने वाले लाभ को देखकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र एवं कारोबार के साथ घरेलू समस्याओं में भी कमी देखने को मिलेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी धार्मिक एवं सामाजिक कार्याक्रमों में सहभागिता बढ़ेगी। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ स्थल की यात्रा के योग बनेंगे। भूमि-भवन से जुड़ा विवाद आपसी बातचीत के जरिए दूर होगा।


कोर्ट-कचहरी में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पद-प्रतिष्ठा से सम्मान आदि की प्राप्ति से आपका जोश एवं पराक्रम पूरे सप्ताह बढ़ा-चढ़ा रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धन राशि खर्च कर सकते हैं। इस दौरान भूमि-भवन अथवा वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। इस सप्ताह आत्मीय रिश्तों में प्रेम एवं विश्वास बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी और उसके साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। मित्रों एवं परिजनों का सहयोग और समर्थन हासिल होने पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।
विज्ञापन

 
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें और शनिवार के दिन किसी दिव्यांग को काले रंग का वस्त्र दान करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed