{"_id":"67c40edb4370ef75cd09d53b","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-03-to-09-march-2025-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (03 to 09 March): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 02 Mar 2025 04:07 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 02 Mar 2025 04:07 PM IST
सार
Saptahik Kumbh Rashifal: आकस्मिक खर्चों पर नियंत्रण होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े मामले में पूरे सप्ताह अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह सौभाग्य का साथ बना रहने के कारण आपकी सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। यदि आपका कोई मामला कोर्ट-कचहरी आदि में चल रहा है तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों की चालें नाकाम होंगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपको उच्च अधिकारियों से विशेष प्रशंसा अथवा पुरस्कार की प्राप्ति संभव है। यदि आप लंबे समय से किसी स्थान विशेष पर तबादले अथवा किसी पद की प्राप्ति के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।
March Grah Gochar: मार्च में कई बड़े ग्रहों की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों को मिल सकते हैं अपार धनलाभ के योग
विज्ञापन
व्यवसाय की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभता लिए हुए है। कारोबार में आपको मनचाहा लाभ होगा। आपके व्यावसायिक कौशल में वृद्धि होगी। छात्रों काम मन पढ़ाई में रमेगा और उन्हें परीक्षा-प्रतियोगिता में अपेक्षित सफलता की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आकस्मिक खर्चों पर नियंत्रण होगा। आय के नये स्रोत बनेंगे। स्वजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।