फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   saptahik Kumbh Rashifal 02 to 08 December 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (02 से 08 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 04:21 PM IST
सार

Saptaaik Kumbh Rashifal: प्रेम संबंध में गलतफहमियां पनप सकती हैं। वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें।

विज्ञापन
saptahik Kumbh Rashifal 02 to 08 December 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ 

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहेगा। इस सप्ताह अधिक भागदौड़ करने के बावजूद कामकाज में मनचाही सफलता न मिल पाने के कारण मन में असंतोष की स्थिति बनी रहेगी। छात्र वर्ग के मन में परीक्षा-प्रतियोगिता आदि को लेकर चिंता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य की खराब सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। कुंभ राशि के जातकों को असफलता अथवा नुकसान से बचने के लिए प्रत्येक कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। इस सप्ताह किसी भी काम को टालने की प्रवृत्ति से बचें। यदि आप किसी भूमि-भवन का क्रय अथवा विक्रय करने की योजना बना रहे हैं तो उससे जुड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें।


इस सप्ताह कागजी काम में लापरवाही न बरतें अन्यथा परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों से बेवजह पंगा न लें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़ा अप्रिय समाचार मिल सकता है। संतान से जुड़ी कोई बड़ी समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पनप सकती हैं। वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखें। 
विज्ञापन

उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे चौमुखा दीया जलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed