{"_id":"63b1414000790a193e17053e","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-02-08-jan-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (02-08 Jan): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 01 Jan 2023 02:10 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 01 Jan 2023 02:10 PM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुंभ
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति या भूमि-भवन से जुड़े विवाद का हल निकालने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का तनाव बना रहेगा और विरोधी सक्रिय रहेंगे। हालांकि इन सभी कठिन परिस्थितियों के बीच इष्ट-मित्रों एवं स्वजनों से मिलने वाला सहयोग आपको संबल और सुकून प्रदान करेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध कुछ राहत भरा रहेगा और इस दौरान किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपके अटके कार्य पूरे होते नजर आएंगे। इस दौरान व्यापार-नौकरी आदि में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होता नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे तो वहीं व्यवसाय में थोड़ी ही सही लेकिन लाभ की प्राप्ति होगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को अधिक परिश्रम पर ही मनचाहे परिणाम प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए थोड़ा समय अवश्य निकालें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना और बजरंग बाण का पाठ अवश्य करें। शनिवार के दिन पीपल के नीचे तेल का दीया जलाएं।