फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 26 Sep-02 October 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (26 Sep-02 October) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Sep 2022 01:17 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Sep 2022 01:17 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ एक अड़चनें आएंगी लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनको दूर करने में कामयाब होंगे।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 26 Sep-02 October 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों को सप्ताह की शुरुआत में कुछ एक अड़चनें आएंगी लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से उनको दूर करने में कामयाब होंगे। इस दौरान आप अपने पराक्रम और मित्रों  की मदद से से कठिन से कठिन चुनौती का सामना करने में कामयाब रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को उनके काम के लिए सीनियर की तरफ से शाबाशी मिल सकती है। लंबे समय से अटका तबादला या प्रमोशन भी हो सकता है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। आप जिस चीज में हाथ लगाएंगे आपको लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपका मन धार्मिक-सामाजिक कार्यों में खूब लगेगा। किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें और प्रदोष व्रत रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed