फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 26 June- 2 July weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (26 June- 2 July) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 25 Jun 2023 04:41 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 25 Jun 2023 04:41 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 26 June- 2 July weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क राशि

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपको करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता और लाभ प्राप्त हो सकता है। कर्क राशि के जातकों को अपने सीनियर की निकटता का पूरा लाभ प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इस सप्ताह पैतृक संपत्ति में आ रही बाधाएं दूर होंगी। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र और घर-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य में सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों की पदोन्नति हो सकती है। उन्हें कार्य विशेष के लिए पुरस्कृत भी किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का आम जनता और पार्टी के भीतर विश्वास बढ़ेगा। सप्ताह के मध्य आपको किसी प्रिय व्यक्ति से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आप विदेश से जुड़े काम करते हैं तो आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान आपको कोई बड़ा कांट्रैक्ट हासिल हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगेगा। इस दौरान तीर्थ यात्रा के भी योग बनेंगे। प्रेम संबंध की दृष्टि से समय शुभ है। इस सप्ताह आपके संबंध लव पार्टनर के साथ मजबूत होंगे और निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। ससुराल पक्ष की तरह से सहयोग मिलेगा। सेहत से संबंधित छोटी-मोटी दिक्कतों को इग्नोर करने की भी बिल्कुल भूल न करें अन्यथा शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed