{"_id":"65ffa8b74e10b7e8490359c7","slug":"saptahik-kark-rashifal-25-to-31-march-2024-cancer-horoscope-in-hindi-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cancer Weekly Horoscope (25 To 31 March) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Cancer Weekly Horoscope (25 To 31 March) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 24 Mar 2024 02:26 PM IST
सार
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। सप्ताह के प्रांरभ में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। जिसे करते समय आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन
Cancer Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क
विज्ञापन
कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित होगा। सप्ताह के प्रांरभ में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। जिसे करते समय आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। सप्ताह के प्रारंभ में आय की प्राप्ति में अवरोध और खर्च की अधिकता के चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी पुराने रोग के उभरने के कारण शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ेंगी। पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी।
सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इस दौरान कार्यों में मनचाही सफलता तथा भाई-बहनों न मिल पाने के कारण आपका मन दुखी और निराश रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधियों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने काम पर फोकस करना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप जोखिम भरे निवेश से बचें और धन का लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें। कर्क राशि के जातकों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। विवाहित लोगों का ससुराल पक्ष विशेष सहयोग और समर्थन की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाएं तथा रुद्राष्टकं का पाठ करें।